Ahmad hasan samajwadi party biography definition
Ahmad hasan samajwadi party biography definition
Samajwadi party symbol.
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता विधान परिषद सदस्य अहमद हसन का निधन, लम्बे समय से थे बीमार
लखनऊ, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा विधान परिषद में नेता सदन अहमद हसन का शनिवार को निधन हो गया। वह लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। इससे पहले भी उनको उत्तर प्रदेश विधानमंडल के सत्र के दौरान 16 दिसंबर को सीने में दर्द की शिकायत होने के बाद उनको दिक्कत के बाद गुरुवार को केजीएमयू के लॉरी कॉडियोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया था। जहां उनसे मिलने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता 88 वर्षीय अहमद हसन ने शनिवार को अंतिम सांस ली। उनको शनिवार तड़के तबीयत अधिक खराब होने के कारण भर्ती कराया गया था। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री अहमद हसन का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। शुक्रवार रात को उनको डा.
राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था। वह आइसीयू में थे और शनिवार को करीब 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वह सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के करीबी सहयोगी थे। समाजवादी पार्टी की सभी सरकारों में मंत्री रह चुके